संभवतः ब्लॉगिंग कोई नई ईजाद नही है, फिर भी मै एक नएपन से प्रयास कर रहा हूँ। हमारे आस-पास आज बहुत कुछ घटित हो रहा है। सब घटनाएँ साधारण या असाधारण की तुला पर तोली जाती हैं, और बाट बनते हैं हमारे पूर्वाग्रह, नज़रिया या संभवतः हमारा व्यक्तित्व । कहते हैं,
"Beauty lies in the eye of the beholder."
Reflections of Society ब्लॉग्स का उद्देश्य आप ही लोगों से, आप ही लोगों के द्वारा दिया आपका नज़रिया, आपका अभ्रष्ट विचार साझा करना है। हमारा उद्देश्य कोई राजनीति या प्रोपेगेंडा नहीं, सिर्फ़ लोगों की बात रखने का एक छोटा-सा माध्यम बनना है।
मैं आप सब लोगों से निवेदन करता हूं कि अपने विचार साझा करें, ब्लॉग्स पर अपनी प्रतिक्रिया भेजें और समाज में एक सकारात्मक वातावरण बनाएँ।
धन्यवाद के भाव के साथ, आप सब लोगों की शुभकामनाओं की अपेक्षा में,
आपका,
कर्णदीप (KD)
Disclaimer: The content presented in this section is intended solely for academic and educational purposes and is not intended to promote, endorse, or advance any political agenda or viewpoint.Get Legal Advice →